सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई

मीरजापुर, 1 जून 2026। जनपद में अपनी सरल कार्यशैली, मृदुभाषी स्वभाव एवं प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचान बनाने वाले अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अजय कुमार सिंह के 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अजय कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

विदाई समारोह के दौरान अजय कुमार सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मीरजापुर में कार्यभार संभालने के बाद उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके कारण वे कठिन चुनौतियों और जटिल समस्याओं का निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से समाधान कर सके।

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं जनहितैषी कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें