समाचार10 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार-MIRZAPUR

10 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार-MIRZAPUR

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के पर्यवेक्षण में दि0 22-03-2019 को समय 16.30 बजे मै SHOरमेश यादव मय हमराह उ0नि0 अशोक यादव व का0 दारा सिंह व हे0का0 प्रमोद सिंह यादव व का0 राहुल विन्द मय सरकारी सूमो संख्या- UP 63 G 0366 मय चालक का0 अफताब खाँ के देखभाल क्षेत्र में बस स्टैण्ड चुनार पर मौजूद था कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली की दो व्यक्ति मीरजापुर चुनार मुख्य मार्ग पर बहरामागंज तिराहे के पास किसी साधन का इंतजार कर रहे है और पिट्ठू बैग में गांजा लिए है । इस सूचना पर बहरामगंज तिराहा के पास पहुचा गया तो दो व्यक्ति हम पुलिस वालों को देखकर भागने लगे जिनके पीठ पर बैग था| यकीन होने पर कि ये वही व्यक्ति है हमराही की मदद से 20 से 25 कदम जाते जाते पुलिया के पास पकड़ लिया गया नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम सूरज तिवारी पुत्र श्याम विहारी तिवारी नि0 पटीहटा इमलियां चट्टी थाना अहरौरा जिला मीरजापुर उम्र 23 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम जावेद वेग पुत्र जब्बार वेग ग्राम लानजी थाना चिनारी जिला रोहतास सहसराम बिहार उम्र 22 वर्ष बताया और बतायें कि हम लोग इस गांजा को बिहार से लाकर बेचने के लिये जाने हेतु किसी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। बरामदगी व गिरफ्तारी का विवरण निम्नवत है।

*बरामदगीः-* 1. अभियुक्त सूरज तिवारी के पास से 05.200 kg गांजा
2. अभियुक्त जावेद बेग के पास से 05.100 kg गांजा
*गिरफ्तार अभि0गणः-*
1.सूरज तिवारी पुत्र श्याम विहारी तिवारी नि0 पटीहटा इमलियां चट्टी थाना अहरौरा जिला मीरजापुर उम्र 23 वर्ष
2. जावेद वेग पुत्र जब्बार वेग ग्राम लानजी थाना चिनारी जिला रोहतास सहसराम बिहार उम्र 22 वर्ष

*गिरफ्तारी टीमः-* 1-प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना चुनार मीरजापुर।
2-उ0नि0 अशोक यादव थाना चुनार मीरजापुर।
3-हे0का0 प्रमोद सिंह यादव थाना चुनार मीरजापुर।
4-का0 दारा सिंह थाना चुनार मीरजापुर।
5-का0 राहुल विन्द थाना चुनार मीरजापुर।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं