
15 अगस्त को मीरजापुर में आबकारी की सभी दुकानें रहेंगी बंद
मीरजापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जनपद की सभी थोक एवं फुटकर आबकारी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। जिला मजिस्ट्रेट/लाइसेंस प्राधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आबकारी अनुज्ञापन नियमावली एवं अनुज्ञप्ति की शर्तों के तहत यह निर्देश जारी किया है।

बंदी के दायरे में थोक अनुज्ञापन एफएल-2/2बी, सीएल-02 तथा फुटकर देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, भांग, ताड़ी और बार अनुज्ञापन एफएल-6 (मिश्रित) एवं एफएल-7 शामिल हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को बंदी की अवधि में किसी भी अनुज्ञप्ति से मदिरा अथवा मादक पदार्थों की बिक्री या वितरण नहीं किया जाएगा। इसके लिए अनुज्ञप्तिधारकों को किसी प्रकार का प्रतिफल अथवा क्षतिपूर्ति भी देय नहीं होगी।















