सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में दिखी राष्ट्रभक्ति की शक्ति

*राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा*

मिर्जापुर। *हर घर तिरंगा अभियान* एवं *वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ* के अवसर पर *सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर* के *एनसीसी कैडेट्स* ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ *भव्य तिरंगा यात्रा* में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व लेफ्टिनेंट संदीप कुमार गोस्वामी ने किया। हाथों में तिरंगा थामे कैडेट्स ने पूरे जोश एवं अनुशासन के साथ मार्च करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।

सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर परिवार ने कैडेट्स की इस गौरवपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें