समाचार18 वर्षीय अर्जुन राजगीर मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत ,मिर्जापुर

18 वर्षीय अर्जुन राजगीर मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत ,मिर्जापुर



मिर्जापुर कछवा थाना क्षेत्र के कनक सराय निवासी अर्जुन नमक राजगीर मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत की सूचना है। मृतक अर्जुन के ठेकेदार हीरालाल के मुताबिक हीरालाल अपने नानी के यहां महेवा गांव में अर्जुन और अन्य साथियों को भवन निर्माण के लिए लगाया था ।
आज प्रातः 6:30 बजे के आसपास मोबाइल चार्ज के दौरान अर्जुन करंट की चपेट में आ गया अर्जुन के साथियों ने मौके पर प्राथमिक उपचार किया लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजगीर अर्जुन के परिजन रोते बिलखते अस्पताल में दिखाई दिए।
मृतक अर्जुन के परिजनों की मांग है कि मृतक अर्जुन के परिजनों को मुआवजा मिल जाए जिससे गरीब मां बाप का कमाने वाला बेटा के ना रहने पर जीवन व्यतीत हो सके।
फिलहाल ठेकेदार हीरालाल की जांच कराए जाने की मांग की है ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं