वीरेंद्र गुप्ता 94 53 82 1310,
जिला प्रशासन ने 18 दो मंजिला मकानों को गिराकर अतिक्रमण हटाया*
*-पोखरे की भूमि को अतिक्रमण किये मकानों का ध्वस्तीकरण थाना पड़री-*
मिर्जापुर।आज दिनांक 08.07.2020 को एस0डी0एम0 सदर गौरव श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव,क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह,तहसीलदार सदर सुनील कुमार,प्रभारी निरीक्षक कछवां, प्रभारी निरीक्षक चुनार, प्रभारी निरीक्षक चील्ह, पड़री,थानाध्यक्ष अहरौरा, नायाब तहसीलदार योगेन्द्र, संतोष कुमार, के नेतृत्व में राजस्व टीम व भारी पुलिस बल की उपस्थिति में थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत चौहान पट्टी गांव में ग्राम सभा के पोखरे की करीब 03 करोड़ की भूमि पर से 18 पक्के दुमंजिला मकानों का ध्वस्तीकरण करते हुए अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।















