14 वर्षीय पुत्री के घर वापस ना आने पर माँ ने दी थाना पर तहरीर – MIRZAPUR

VIRENDRA GUPTA 9453821310- दिनांक 02.10.2020 को थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री जो दिनांक 30.09.2020 को समय करीब 12.00 बजे खेत से घास काटने गई थी, वापस घर नही आयी । उक्त प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना मड़िहान पुलिस द्वारा अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।