सांसद राज्यसभा रामसकल, सदस्य, विधान परिषद श्याम नारायण “विनीत सिंह”, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल. विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक जगदीश सिंह पटेल, व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह
द्वारा जनपद हेतु 98 नव नियुक्त लेखपालों को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।*
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में नव नियुक्त 7720 लेखपालो को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत वितरित किया गया नियुक्त पत्र*
*जनपद मीरजापुर में 98 लेखपालो को सांसद, विधायक, जिलाधिकारी व अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिया गया नव* *चयनित लेखपालो को नियुक्ति पत्र*
मीरजापुर 10 जुलाई 2024- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपालो की भर्ती को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता प्रक्रिया अपनाते हुये प्रदेश में नव नियुक्त 7720 लेखपालो को आज लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इसी क्रम में प्रदेश के जनपदो में भी कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में जनपद के लिये नव चयनित लेखपालो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। तत्क्रम में जनपद मीरजापुर के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत संासद राज्यसभा राम सकल, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केसरी के द्वारा जनपद के लिये नव चयनित 119 लेखपालो में 98 लेखपालो को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद मीरजापुर में नव चयनित कुल 119 लेखपालो में से 100 लोगो का नियुक्ति पत्र आज प्रदान किया गया जिसमें 98 लेखपालों का जनपद मीरजापुर में व दो लेखपालो को लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उन्होने बताया कि 19 लेखपालो का नियुक्ति पत्र कुछ तकनीकी कारणो से रूका हुआ है, उनका भी नियुक्ति पत्र आते ही वितरण नियमानुसार कराया जायेगा। जिलाधिकारी नव नियुक्त लेखपालो को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज कल डिजिटल युग है, राजस्व व अन्य विभागीय अभिलेखो का डिजिटाइलेशन कर दिया गया है अतएव सभी नव चयनित लेखपाल आनलाइन व डिजिटल कार्य का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर ले ताकि आगे कार्य में आसानी हो सकें। उन्होने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ कार्य करने की सलाह दी।
सांसद राज्यसभा राम सकल ने नव चयनित लेखपालो से जहां गांव के गरीब, बेसहारा लोगो की पारदर्शिता के साथ कार्य करने की सलाह दी तो वही सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने लेखपालो की भूमिका महत्वर्पूण बताते हुये बिना किसी भेदभाव न ही किसी दबाव में आकर निष्पक्ष रूप से कार्य करने पर बल दिया। विधायक नगर ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने के बाद सभी चयनित लोगो का दायित्व व जिम्मेदारी बढ़ जाती है ऐसे में अच्छी सोच के साथ गांव में कार्य करे जिससे जहां गांव का चहुमुखी विकास होगा वही आपके जीवन में भी उन्नति व प्रोन्नति होगी। विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने सभी नव चयनित लेखपालो को शुभकामनाए देते हुये अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। उन्होने कहा कि लेखपाल का कार्य महत्वपूर्ण होता है, पैमाइश व सीमांकन आदि को पारदर्शिता के साथ करेंगे तो गांव में होने वाले विवाद समाप्त हो सकते हैं। विधायक छानबे रिंकी कोल ने सभी वन चयनित लेखपालो को शुभकामना देते हुये गांव के गरीब बेसहारा लोगो के साथ न्याय करने की अपील की। चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल व अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुन्दर केसरी ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि बिना किसी सोर्स सिफारिश किये बिना आप लोग अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृृत्व में पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ चयनित होकर आए है अतएव सभी नव चयनित लेखपाल अपने पदीय कार्यो का दायित्व भी कुशलतापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे ताकि गांव के छोटे-छोटे मसले आसानी से हल हो सकें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, चुनार राजेश वर्मा, लालगंज गुलाब चन्द्र के द्वारा सभी अतिथियो का देवी चित्र भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया।