समाचारमधुमक्खियों के हमले से महिला घायल,हुई भर्ती

मधुमक्खियों के हमले से महिला घायल,हुई भर्ती

लहंगपुर*- क्षेत्र के तुलसी गांव में मंगलवार को सरसों की फसल काटने खेत पर जा रही दो महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया l जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं l जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने कंबल व धुएं की मदद से किसी तरह से उन्हें मधुमक्खियों से बचाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहंगपुर में भर्ती कराया l जहां पर महिलाओं का उपचार चल रहा है । तुलसी गांव निवासी छांगुर मौर्य ने बताया कि 65 वर्षीया शांति देवी व 35 वर्षीया रानी अपने खेत पर सरसों की फसल काटने जा रही थीं l रास्ते में पीपल के पेड़ में लगे छत्ते से मधुमक्खियां अचानक उड़कर हमला कर दिया। जिससे दोनों महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई । जानकारी होने पर घर से कंबल व धुएं के सहारे दोनों महिलाओं को मधुमक्खियों से बचाते हुए निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिलाओं को बचाने में कई लोगों को मधुमक्खियों ने काट भी लिया l उपचार के बाद दोनों महिलाओं की हालात सामान्य बताई जा रही है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं