
मीरजापुर। कोतवाली कटरा थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में 21 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोनू गोड़ निवासी मुल्हवां थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा Protection of Children from Sexual Offences Act के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
वहीं जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं में चालान की कार्रवाई की। इनमें थाना पड़री से दो, चुनार से एक और जमालपुर से एक व्यक्ति शामिल है।















