
10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में राहुल पटेल अव्वल, 392 रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाया दमखम

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में प्रशिक्षण निर्देशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आवंटित 392 रिक्रूट आरक्षियों की बाह्य विषय परीक्षा के अंतर्गत 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रविवार प्रातः 6 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से शुरू हुई दौड़ भरूहना चौराहा होते हुए आम घाट पुल तक गई और पुनः पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में आरक्षियों ने अनुशासन, सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में चेस्ट नंबर 326 राहुल पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। चेस्ट नंबर 52 अरूण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि चेस्ट नंबर 185 पंकज शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में शारीरिक दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करती हैं।













