समाजसेविका ज्योति श्रीवास्तव ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में की शिरकत

समाजसेविका ज्योति श्रीवास्तव ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में की शिरकत, दी होली की शुभकामनाएं

मीरजापुर, 1 मार्च 2026। समाजसेविका ज्योति श्रीवास्तव ने रविवार को नगर एवं जनपद में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया।

प्रातः 10 बजे उन्होंने मीरजापुर के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के विकास, सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इसके उपरांत 11:30 बजे उन्होंने सुशील कुमार दुबे के नवनिर्मित आवास पर आयोजित रामायण पाठ के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

दोपहर 12:30 बजे सर्वेंद्र सिंह के नए घर में आयोजित रामायण शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

दोपहर 1:05 बजे बृजेश कुमार दुबे (मास्टर साहब) के आवास पर आयोजित भगवान सत्यनारायण की कथा में भी उन्होंने भाग लिया और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उनके पति अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव भी कार्यक्रमों में साथ रहे। ज्योति श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। दिनभर चले इन आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी को लोगों ने सराहा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें