
संपूर्ण समाधान दिवस में 81 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण

मिर्जापुर, 07 मार्च 2026। तहसील सदर मिर्जापुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजय प्रताप सिंह ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए भेज दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा यादव, नगीना सिंह तथा सुरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

इसके अलावा बीडीओ सिटी एवं छानबे, एडीओ पंचायत सिटी व कोन, एडीओ समाज कल्याण, सीडीपीओ, बीईओ, हाइडिल, सिंचाई, चकबंदी, सप्लाई इंस्पेक्टर, थाना पुलिस सहित तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।















