वरिष्ठ पत्रकार अनुज श्रीवास्तव की माता बेला देवी का निधन, पत्रकारों में शोक

वरिष्ठ पत्रकार अनुज श्रीवास्तव की माता बेला देवी का निधन, पत्रकारों में शोक

मिर्जापुर। एबीपी न्यूज़ के संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनुज श्रीवास्तव की माता बेला देवी का बीते 7 मार्च को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों तथा समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर दौड़ गई।

तारकापुर, मिर्जापुर निवासी स्व. बेला देवी, स्व. उमा शंकर श्रीवास्तव की पत्नी थीं। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपने जीवन में परिवार के संस्कार, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी निरंतर दी।

स्व. बेला देवी का अंतिम संस्कार गंगा पार शास्त्री पुल के नीचे स्थित श्मशान घाट पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

बेला देवी के निधन पर मिर्जापुर के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि स्व. बेला देवी का जीवन सादगी, संस्कार और परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उनके निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग 90 वर्ष की आयु में उन्होंने घर में ही अंतिम सांस लिया कुछ दिनों से वह बीमार भी चल रही थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें