मिर्जापुर के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा-II का मेरठ तबादला

मिर्जापुर के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा-II का मेरठ तबादला, अनुपम कुमार होंगे नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश

मिर्जापुर। High Court of Judicature at Allahabad द्वारा 13 मई 2026 को जारी प्रशासनिक अधिसूचना के अनुसार मिर्जापुर के वर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा-II का स्थानांतरण मेरठ कर दिया गया है। उनके स्थान पर मेरठ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार को मिर्जापुर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना संख्या 1940 एवं 1941 /Admin. (Services)/2026 के अनुसार अनुपम कुमार, जो वर्तमान में मेरठ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं, को मिर्जापुर भेजा गया है। वहीं अरविंद कुमार मिश्रा-II, जो इस समय मिर्जापुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं, को मेरठ स्थानांतरित किया गया है।

उच्च न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार हस्तांतरित कर नई तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि न्यायिक कार्य प्रभावित न हों और लंबित मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की बाधा न आए।

गौरतलब है कि अरविंद कुमार मिश्रा-II वर्तमान में मिर्जापुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं, जबकि अनुपम कुमार मेरठ में इसी पद पर तैनात हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब जल्द ही मिर्जापुर में नए जिला जज के रूप में अनुपम कुमार कार्यभार संभालेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें