
*आंधी/तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत आपूर्ति बहाल कार्य युद्ध स्तर पर – अब 34 नग 34 केवीए लाईनों की विद्युत आपूर्ति की गई बहाल-शेष पर कार्य युद्धस्तर पर*
मीरजापुर 14 मई 2026- अधिशासी अभियंता विद्युत योगेश कुमार ने बताया कि आधी/तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत आपूर्ति बहाल का कार्य जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिनांकः 13.05.2026 (बुद्धवार) को समय लगभग 5:30 बजे जनपद-मीरजापुर में आये ऑधी-तूफान में विद्युत पोल, तार, परिवर्तक, इन्सुलेटर अत्यधिक संख्या में क्षतिग्रस्त हुए। जनपद-मीरजापुर में कुल-54 नग उपकेन्द्र स्थापित है जिनकों 132 के0वी0 पारेषण उपकेन्द्र से निकलने वाले कुल-45 नग 33 के०वी० पोषक से विद्युत आपूर्ति की जाती है। 60-90 कि0मी0 / घंटा से आये ऑधी-तूफान के कारण जनपद में 33 के0वी0/11 के0वी०/एल०टी० पोषक एवं वितरण
परिवर्तक ब्रेक-डाउन/क्षतिग्रस्त हो गये। ऑधी-तूफान बंद होने के उपरान्त लाइनों की पेट्रोलिंग करायी गयी, जिसमें कुल-1518 नग विद्युत पोल एवं 161 नग वितरण परिवर्तक तथा तार / इन्सुलेटर क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुयी। तदोपरान्त युद्धस्तर पर रात्रि भर कार्य करते हुए दिनांकः 14.05.2026 (गुरुवार) को सांय 05:00 बजे तक कुल 34 नग 33 के0वी0 लाइनों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। शेष लाइनों हेतु अनवरत कार्य किया जा रहा है यथा शीघ्र शेष विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।
आमजन मानस से अपील है कि धैर्य बनाये रखें एवं विद्युत अवस्थापना / लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।













