
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन मीरजापुर के तत्वावधान में रविवार को आठ जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का विवाह कराना था।
शाम चार बजे नगर पालिका परिषद घंटाघर से नगर अध्यक्ष शुभम गुप्ता के नेतृत्व में बैंड-बाजे और बग्घी के साथ बारात निकाली गई। बारात घंटाघर, पक्की सराय, डंकीनगंज, चौबे टोला, टटहाई रोड, कटरा बाजीराव, संगमोहाल, स्टेशन रोड, शुक्लहा रोड और बस स्टैंड होते हुए कृष्णा सिटी सेंटर पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी।
शाम छह बजे विवाह समारोह शुरू हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सोहन श्रीमाली उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, पद्माकर मिश्रा सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पंडित रामलाल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। विवाह के बाद नवदंपतियों को उपहार स्वरूप पलंग, रजाई-गद्दा, श्रृंगारदान, साड़ी, कपड़े, अटैची, आलमारी, मिक्सी, इंडक्शन, थर्मस, पंखा, बर्तन सेट, आयरन, घड़ी और डिनर सेट प्रदान किया गया।
संस्था के जिला अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, अतिथियों, पत्रकारों और सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज खत्री, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मंत्री आशीष सिंह जायसवाल, संजय केशरी, वैभव जायसवाल, मनोज अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, ओम प्रकाश मौर्य, विनीत गुप्ता, सिद्धार्थ जैन, सूरज सेठ, दीपक जायसवाल, विजय जायसवाल, रमेश अग्रहरी, किशन अग्रवाल, महिला अध्यक्ष रंजना अग्रवाल, इंदु गुप्ता, अंशु अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।















