
मिर्जापुर में पुलिस अधिकारियों के तबादले, तीन नए सीओ की हुई तैनाती
मिर्जापुर। शासन स्तर पर जारी तबादला सूची के तहत जनपद मिर्जापुर में तैनात तीन क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के अनुसार सीओ सिटी विवेक जावला, सीओ चुनार मंजरी राव तथा सीओ ऑपरेशन शिखा भारती का अन्य जनपदों में तबादला कर दिया गया है। वहीं मिर्जापुर में रिक्त हुए पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
स्थानांतरण के क्रम में सोनभद्र जनपद से अमित कुमार, बाराबंकी से जटा शंकर मिश्रा तथा बलिया में पीएसी सेनानायक के पद पर तैनात उस्मान को मिर्जापुर जनपद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर जनपद के पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जल्द ही उन्हें विभिन्न सर्किलों की जिम्मेदारियां आवंटित की जाएंगी।














