एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र का टाटा मेमोरियल सेंटर में फार्मासिस्ट पद पर चयन

*एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र का टाटा मेमोरियल सेंटर में फार्मासिस्ट पद पर चयन*
एपेक्स परिवार के लिए एक और बड़ी उपलब्धि

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, समसपुर, चुनार के बी.फार्म (2020–2024 बैच) के छात्र शुभम कुमार पटेल का टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC / HBCH), सुंदरपुर, वाराणसी में फार्मासिस्ट पद पर चयन होने से संस्थान में हर्ष का वातावरण है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने शुभम कुमार पटेल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत, लगन एवं संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। एपेक्स संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं करियर निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
फार्मेसी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिष्ठित संस्थान में फार्मासिस्ट पद पर चयन होना गौरव की बात है। यह उपलब्धि छात्र के समर्पण, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी संस्थानों में चयनित होकर एपेक्स का नाम रोशन करेंगे।
शुभम कुमार पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य एवं संस्थान के शिक्षकों से प्राप्त मार्गदर्शन, सहयोग एवं शिक्षा को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अवसर और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें