
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक एवं चिकित्सीय शिक्षण संस्थानों में एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज तथा इंस्टीट्यूट ऑफ
एलाइड हेल्थ (पैरामेडिकल) साइंसेज, चुनार में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से वृक्षारोपण जन आंदोलन 2024-25 तथा “पेड़ लगाओ–पेड़ बचाओ” जन अभियान 2024 के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संरक्षण के संकल्प के साथ समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया तथा पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।
एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एपेक्स आयुर्वेद के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह के नेतृत्व में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इनमें अमरूद, नींबू, आंवला, कटहल, जामुन, अनार, बेल, केसिया श्यामिया एवं सहजन जैसे पौधे शामिल रहे।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन आज पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता
संवर्धन के इस जनआंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपरोक्त सूचना प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।














