
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र तक सुगम एवं सही मार्ग से पहुंचने हेतु क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी संबंधित QR Code को स्कैन कर अपने परीक्षा केंद्र का लोकेशन एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहायता मिलेगी।
प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि पर पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें तथा क्यूआर कोड के माध्यम से पूर्व में ही अपने परीक्षा केंद्र का मार्ग सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।















