बीजेपी जिला महामंत्री के परिजनों से सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

बीजेपी जिला महामंत्री के परिजनों से सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

मीरजापुर। कोतवाली कटरा क्षेत्र के इमरती रोड पर जाम के दौरान हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कुछ युवकों ने भाजपा के जिला महामंत्री के परिजनों के साथ बीच सड़क पर गाली-गलौज की तथा उन्हें वाहन से खींचकर मारने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि सड़क पर जाम लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें