नवनियुक्त डीआईजी पूनम ने संभाला मीरजापुर परिक्षेत्र का कार्यभार

नवनियुक्त डीआईजी पूनम ने संभाला मीरजापुर परिक्षेत्र का कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया प्राथमिकता

मीरजापुर। नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूनम ने सोमवार को मीरजापुर परिक्षेत्र का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा, जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

डीआईजी पूनम ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाते हुए अपराध नियंत्रण, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए परिक्षेत्र के सभी जनपदों में समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। साथ ही जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें