चोरी की बाइक बरामद, 8 वारंटी गिरफ्तार; अवैध शराब और चाकू के साथ तीन आरोपी दबोचे

चोरी की बाइक बरामद, 8 वारंटी गिरफ्तार; अवैध शराब और चाकू के साथ तीन आरोपी दबोचे

मीरजापुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अवैध शराब के साथ दो आरोपियों तथा अवैध चाकू के साथ एक युवक को पकड़ा। इसके अलावा जिलेभर में आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कछवां पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी भोला पटेल उर्फ भोलानाथ निवासी महामलपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद की। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

उधर चिल्ह थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो व्यक्तियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पास से 13 पाउच देशी शराब तथा दूसरे के पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पड़री पुलिस ने ग्राम भरपुरा के पास चेकिंग के दौरान सूरज उर्फ लौरिक को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा गया।

इसी क्रम में कोतवाली शहर, कोतवाली कटरा, कछवां और चुनार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 22 व्यक्तियों का चालान भी किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें