दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका माथा, की पूजा-अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका माथा, की पूजा-अर्चना

मिर्जापुर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दर्शन-पूजन के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें