गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी सालिकराम मौर्य का निधन, सामाजिक व धार्मिक जगत में शोक की लहर

गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी सालिकराम मौर्य का निधन, सामाजिक व धार्मिक जगत में शोक की लहर

जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने जताया शोक, कहा— समाज में चेतना और ऊर्जा का संचार करने वाले व्यक्तित्व थे सालिकराम मौर्य

मिर्जापुर। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं रचनात्मक चेतना केंद्र, गायत्री शक्तिपीठ ओझला पुल के प्रमुख ट्रस्टी सालिकराम मौर्य (74 वर्ष) का 24 जुलाई 2026 को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही गायत्री परिवार सहित सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि डॉक्टरों ने हृदय में स्टेंट डालने की सलाह दी थी और उसी प्रक्रिया के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत मौर्य ने बताया कि इस घटना से परिवार और शुभचिंतक स्तब्ध हैं।

जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने सालिकराम मौर्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे अत्यंत मिलनसार, सरल एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने गायत्री परिवार के माध्यम से समाज में चेतना जगाने के साथ-साथ लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

गायत्री परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आध्यात्मिक, सामाजिक और रचनात्मक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उपजोन समन्वयक पं. रामशंकर द्विवेदी, इंद्रजीत शुक्ला, जयनारायण दुबे, हरिमोहन यादव, विनोद यादव (एडवोकेट), बैजनाथ मौर्य, डॉ. विजय द्विवेदी, हरिहर प्रसाद सिंह, आभा सिंह, कल्याणी, कनक वर्मा, मीना चौरसिया, विष्णुकांति, विजयलक्ष्मी, दिनेश चंद्र, हरिश्चंद्र, चेतनारायण, बृजेश, डॉ. इंद्रमणि, डॉ. रामबली बिंद, डॉ. विभूत, रामनाथ मौर्य, पूर्व सभासद विनोद मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि सालिकराम मौर्य ने गायत्री परिवार के माध्यम से आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के प्रसार और रचनात्मक सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा, जिसे हमेशा स्मरण किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें