
*एपेक्स आयुर्वेदिक संस्थान को 9वीं बीएएमएस बैच में प्रवेश हेतु 100 सीटों पर एनसीआईएसएम की अनुमति प्राप्त*
चुनार (मिर्जापुर)। एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार, मिर्जापुर को राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) अधिनियम, 2020 की धारा 28 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु बीएएमएस पाठ्यक्रम में 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति प्राप्त हो गई है। इस अनुमति के साथ ही संस्थान लगातार 9वीं बीएएमएस बैच में प्रवेश प्रारंभ करने जा रहा है।
यह उपलब्धि संस्थान के संरक्षक प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री एवं प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह के सतत प्रयासों का परिणाम है।
2017 में स्थापित एपेक्स आयुर्वेद इंस्टिट्यूट में छात्रों को अब आयुर्वेद के साथ आधुनिक एवं पारंपरिक चिकित्सा का समेकित प्रायोगिक प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध एनएबीएच की पूर्णतः मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक हॉस्पिटल तथा मॉडर्न मेडिसिन की सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से युक्त एपेक्स इंस्टीट्यूट
ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, चुनार एवं एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी से प्राप्त हो सकेगा। प्रशिक्षण में आयुर्वेद के साथ-साथ ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग जैसी आधुनिक चिकित्सा की सुपर स्पेशियलिटी
सेवाएं सम्मिलित हैं। जो न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगी, बल्कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।















