कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

मीरजापुर। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं राहगीरों से जनसंवाद भी स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें