मिर्जापुर में गांजा, शराब और अवैध चाकू के साथ चार गिरफ्तार

मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई: गांजा, शराब और अवैध चाकू के साथ चार गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी भी पकड़ा

मिर्जापुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गांजा, अवैध देशी शराब और चाकू के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है।

800 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उषा पत्नी जिउत निवासी महाराजगंज परसईया, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मामले में थाना अहरौरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायालय भेज दिया गया।

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली शहर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में नामजद आरोपी पवन कुमार मिश्रा पुत्र स्व. आदित्यनारायण मिश्रा निवासी कुरौठी, थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 3 अगस्त को रमेश पाण्डेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद
चिल्ह पुलिस ने लखनपुर निवासी जोखई पुत्र राजेन्द्र को पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
पड़री पुलिस ने अर्जुनपुर पाठक गांव से हरिश्चन्द्र यादव पुत्र स्व. भूल्लन यादव को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

तीन वारंटी भी गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने अभियान के दौरान तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें कोतवाली कटरा, कोतवाली देहात और लालगंज थाना क्षेत्र से एक-एक वारंटी शामिल है। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

23 लोगों का चालान
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत 23 व्यक्तियों का चालान किया। इनमें कोतवाली कटरा से 3, विंध्याचल से 1, कोतवाली देहात से 9, कछवां से 1, चुनार से 3, अदलहाट से 1, जिगना से 2, मड़िहान से 1 और राजगढ़ से 2 व्यक्ति शामिल हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें