विंध्याचल टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित क्रेन दुकान में घुसी, चालक की मौत

विंध्याचल टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित क्रेन दुकान में घुसी, चालक की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत टोल प्लाजा के पास मंगलवार की रात अनियंत्रित क्रेन सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। हादसे में क्रेन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी विंध्याचल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें