सीडीओ विशाल कुमार का स्थानांतरण, विजय कुमार सिंह होंगे मीरजापुर के नए मुख्य विकास अधिकारी

सीडीओ विशाल कुमार का स्थानांतरण, विजय कुमार सिंह होंगे मीरजापुर के नए मुख्य विकास अधिकारी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में मीरजापुर के मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी थे विजय कुमार सिंह

शासन की तबादला सूची के अनुसार देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को मीरजापुर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अब जिले में विकास योजनाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

34 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

सोमवार देर रात हुए प्रशासनिक फेरबदल में 34 आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों और शासन स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में मीरजापुर के सीडीओ विशाल कुमार को गीडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

मीरजापुर में विजय कुमार सिंह के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जिले के ग्रामीण विकास, विकास योजनाओं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें