एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के तीन विद्यार्थियों का फार्मासिस्ट पद पर चयन

एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के तीन विद्यार्थियों का फार्मासिस्ट पद पर चयन

चुनार में संस्थान ने जताई खुशी, राजस्थान और आगरा के अस्पतालों में करेंगे कार्य

मीरजापुर, 28 अक्टूबर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, समसपुर, चुनार के डी.फार्म (2024-2026 बैच) के तीन विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित उमंग क्योर प्राइवेट लिमिटेड में फार्मासिस्ट पद पर चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में चंद्रशेखर मौर्य, श्याम नारायण और प्रशांत यादव शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को राजस्थान और आगरा में संचालित फार्मेसी चेन अस्पतालों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और संस्थान में प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

फार्मेसी के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के बेहतर शैक्षणिक वातावरण, व्यावहारिक प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन को दर्शाती है। उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया के सफल संचालन में डॉ. अभय वर्मा और योगेश शर्मा के योगदान की सराहना की।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। तीन विद्यार्थियों का फार्मासिस्ट पद पर चयन संस्थान के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें