
*एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में एक ही दिन में 8 सफल ऑपरेशन, चिकित्सा क्षेत्र में एक और उपलब्धि*
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार में ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की संरक्षता में चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई। अस्पताल में एक ही दिन में विभिन्न बीमारियों से संबंधित कुल 8 ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। इन सर्जरी में प्रोस्टेट के कैंसर दूरबीन विधि द्वारा पित्त की थैली में पथरी एवं गुर्दे की
पथरी, पेशाब की नली से संबंधित समस्याओं तथा महिलाओं में अंडाशय की गांठ एवं गर्भाशय की गांठ से जुड़ी सर्जरी की गई। इन सफल ऑपरेशनों में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. यू.के. सिंह, मूत्र एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनीत गुप्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा सिंह तथा क्रिटिकल केयर एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही ओटी स्टाफ एवं नर्सिंग टीम ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इस उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन ने पूरी चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता
चिकित्सकों की विशेषज्ञता, आपसी समन्वय, बेहतर टीमवर्क एवं समर्पण का परिणाम है। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।















