13 मुकदमों में दर्ज हिस्ट्रीशीटर सलीम गिरफ्तार, वारंट के आधार पर लालगंज पुलिस ने भेजा जेल

13 मुकदमों में दर्ज हिस्ट्रीशीटर सलीम गिरफ्तार, वारंट के आधार पर लालगंज पुलिस ने भेजा जेल

मीरजापुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालगंज पुलिस ने सोमवार को शातिर हिस्ट्रीशीटर एवं सजायाफ्ता वारंटी सलीम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बसही कलां निवासी सलीम पुत्र कलीम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में वारंटी, वांछित, इनामिया एवं जिलाबदर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप निरीक्षक रमा शंकर यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सलीम को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सलीम (46) थाना लालगंज का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ वर्ष 2003 से 2018 के बीच लालगंज थाने में कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती, चोरी, अवैध असलहा, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक रमा शंकर यादव सहित थाना लालगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें