समाचारएसपी मिर्जापुर ,गरीब वृद्धजनों को बांटे कंबल-MIRZAPUR

एसपी मिर्जापुर ,गरीब वृद्धजनों को बांटे कंबल-MIRZAPUR

जमालपुर(मिर्जापुर)स्थानीय थाना परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने नक्सल प्रभावित गांवों के बृद्ध, असहाय एवं गरीबो में कंबल , टार्च , स्वेटर और चप्पल का वितरण किया
थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांवों डवक, गोरखी, शेरवां, जाफरखानी, बिसौरा कलां, भाईपुर कलां,भोकरौध, लठिया सहिजनी, गौरी आदि गांव के बृद्ध असहाय और गरीबों मे कंबल वितरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सर्दी के मौसम मे कंबल का वितरण पुनीत कार्य है।लोगों को न्याय दिलाना पुलिस का उत्तरदायित्व है।पुलिस के पास फरियाद लेकर आने वाले लोगों का जो कार्य करने लायक हो उसे तत्काल पुलिस कर्मियों को करने की सलाह दिया। पुलिस का काम जनता की सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था को बनाए रखना है। थानाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया तथा संचालन नवीन पाण्डेय ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, समाजसेवी ज्ञान सिंह ,दिनेश सिंह, सुजीत सिंह, मोती सिंह, त्रिलोकी पटेल , अशोक सिंह, सुरेंद्र सिंह , मन्ना सिंह, बबलू चौबे , केशरी चौबे, साधना सिंह, अमित पांडेय सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं