क्रेशर प्लांट के पास हादसे में मृतक श्रमिकों के परिवारों को 15-15 लाख रूपये की प्रदान की गई सहायता राशि

अहरौरा में क्रेशर प्लांट के पास हादसे में मृतक श्रमिकों के परिवारों को 15-15 लाख रूपये की प्रदान की गई सहायता राशि

मंत्री समाज कल्याण ने मृतक के परिजनों को सौंपा सहायता चेक-25-25 हजार रूपए अन्तिम संस्कार के लिए भी दी गई धनराशि

धनराशिमीरजापुर, 06 सितम्बर 2026- कल दिनांक 05 सितम्बर 2026 को अहरौरा क्रेशर प्लांट के पास डग/कक्ष के ढहने से चार मजदूरों की दुखद मृत्यु की हृदयविदारक घटना के पश्चात आज मा0 राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ के द्वारा श्रमिकों के परिजनों को 15-15 लाख रूपये की सहायता राशि एवं 25-25 हजार रूपये अन्तिम संस्कार के लिए चेक प्रदान किया गया। यह सहायता राशि जिला प्रशासन ने एस0एस0 रंजन क्रेशर कम्पनी की तरफ से दिलवाई गई। मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा मृतकों के परिजनों में क्रमशः कविता, किरन देवी, कुसुम कली विश्वकर्मा एवं संगीता को उपरोक्त धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला खान अधिकारी जितेन्द्र सिंह सहित मीरजापुर व सोनभद्र के अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें