मिर्जापुर में आयोजित कुश्ती दंगल में बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट

कुश्ती दंगल में बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट

हलिया पुराने थाने के सामने हनुमान मंदिर के पास आयोजित कुश्ती दंगल के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

दंगल देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच भीड़ के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इतनी बड़ी भीड़ के बीच विवाद होने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने पर बड़ी घटना की आशंका भी जताई जा रही है।

वहीं, इतने बड़े आयोजन में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें