मिर्जापुर में एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पीटा

मिर्जापुर में एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पीटा

बीच सड़क कार चालक की जमकर पिटाई, पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाया

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंह कुचवा में रविवार को सड़क हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए।

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार सवार युवक को गाड़ी से बाहर निकाल लिया और बीच सड़क उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने भी भीड़ कार चालक को पीटती रही। पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे थाने ले गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आक्रोशित भीड़ कार चालक की पिटाई करती दिखाई दे रही है।

मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुंह कुचवा का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें