गैर इरादतन हत्या में दो गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का वांछित भी दबोचा

गैर इरादतन हत्या में दो गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का वांछित भी दबोचा

मीरजापुर। जनपद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपियों तथा हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक वारंटी को भी न्यायालय में पेश किया गया।

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, दो गिरफ्तार
कोतवाली देहात क्षेत्र के राजपुर आमघाट में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक राकेश राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दीपू बिन्द निवासी राजपुर आमघाट और विनोद बिन्द निवासी तिगोड़ा, थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।

हत्या के प्रयास का वांछित गिरफ्तार
कोतवाली कटरा पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित आरोपी आसीफ पुत्र सुहैल अहमद निवासी मझिगवा, थाना चिल्ह को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एक वारंटी भी गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कटरा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को वांछित, वारंटी, इनामिया और जिलाबदर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दो लोगों का शांतिभंग में चालान
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में चुनार पुलिस ने दो व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें