जगर्देव सिंह के निधन पर जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने जताया शोक

मिर्जापुर। हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार कृष्ण कुमार सिंह के पिता जगर्देव सिंह (90) के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनका बुधवार को पेहटी के चौराहा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार चौबे घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र आनंद प्रताप सिंह ने दी।

जगर्देव सिंह के निधन पर जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि जगर्देव सिंह का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें