
154 पेट बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार गिरफ्तार
मीरजापुर। जमालपुर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 154 पेट बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की प्रत्येक बोतल 180 एमएल की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 4 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस तथा आरपीएफ की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निशान्त कुमार (25) निवासी गया, बिहार, रोहित कुमार (29) निवासी लखीसराय, बिहार, साजन कुमार (24) निवासी पटना, बिहार और पवन कुमार (29) निवासी पटना, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से After Dark Blue ब्रांड की 154 पेट बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 27.72 लीटर है।
इस मामले में थाना जमालपुर में मु0अ0सं0-159/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय/जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थाना जमालपुर के उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव मय पुलिस टीम तथा आरपीएफ के उपनिरीक्षक मनोज कुमार मय पुलिस टीम शामिल रहे।















