
*जन्माष्टमी की रात गूंजी किलकारी, एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में हुआ सफल प्रसव*
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर घर में आई नन्ही खुशी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
चुनार, मिर्जापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व एक परिवार के लिए जीवनभर की यादगार खुशी लेकर आया। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में जन्माष्टमी की आधी रात एक गर्भवती महिला का सफल प्रसव कराया गया। नवजात के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने जन्माष्टमी के अवसर पर भी अपनी सेवाएं जारी रखते हुए सुरक्षित एवं सफल प्रसव कराया।
इस सफल प्रसव में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता रानी, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा सहित OT, नर्सिंग एवं मैनेजमेंट टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीजों की सेवा के लिए कोई समय या त्योहार बाधा नहीं है। त्योहार हो या आधी रात, जरूरत के समय मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की प्राथमिकता है। अस्पताल की 24×7 चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी टीम निरंतर तत्पर रहती है।
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नवजात के आगमन से अस्पताल परिसर में भी खुशी का माहौल रहा। अस्पताल प्रबंधन ने नवजात शिशु एवं उसके परिवार को स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं और इस सफल प्रसव में योगदान देने वाली पूरी चिकित्सकीय, OT, नर्सिंग एवं मैनेजमेंट टीम को बधाई दी।















