
महिला आरक्षण बिल पर सरकार के प्रयासों की सराहना
महिला आरक्षण बिल पर समाजसेवी व हाईकोर्ट अधिवक्ता का तीखा बयान, विपक्ष के रुख पर उठाए सवाल
मिर्जापुर। ब्लॉक कौन मुजहेरा कला के निवासी समाजसेवी ज्योति श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव (हाईकोर्ट अधिवक्ता) ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस महत्वपूर्ण बिल को पारित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि जब-जब सरकार देशहित और जनहित में बड़े फैसले लेती है, तब-तब विपक्ष का रवैया विरोध और बाधा उत्पन्न करने वाला ही रहा है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे मुद्दों के साथ-साथ ट्रिपल तलाक कानून पर भी विपक्ष ने लगातार विरोध किया, जबकि सरकार का ये फैसला देश और समाज के व्यापक हित थी।
ज्योति श्रीवास्तव और अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल के मामले में भी विपक्ष ने उसी पुरानी नीति को अपनाते हुए सकारात्मक पहल में रोड़ा अटकाने का काम किया, जिससे महिलाओं को मिलने वाले अधिकार प्रभावित हुए। उनका कहना था कि यह बिल देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता था, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण इसे अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।
दोनों ने कहा कि महिला आरक्षण केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी से जुड़ा विषय है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक रहें और देशहित में लिए जा रहे निर्णयों का समर्थन करें, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव संभव हो सके।












