
बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान: कई इलाकों में जांच, 9 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज
बिजली चोरी पर सख्ती: सघन चेकिंग में 15 अनियमितताएं, 9 पर एफआईआर
मिर्जापुर। गर्मियों में बढ़ते विद्युत लोड और खपत को देखते हुए विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के निर्देशन में चले इस अभियान में अवर अभियंता मुकेश कुमार, विनय गुप्ता व लाइन स्टाफ की टीम ने विभिन्न इलाकों में व्यापक जांच की।
गणेशगंज, छोटा मिर्जापुर, मकरी खो, बुंदेलखंडी, धूधीकटरा, कटरा, इम्लाह और टेढ़ी नीम क्षेत्रों में हुई चेकिंग के दौरान कुल 15 विद्युत अनियमितताएं सामने आईं। इनमें से 9 मामलों में विद्युत चोरी पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग द्वारा सभी मामलों में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और अन्य उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है।

विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और अवैध तरीके, जैसे कटिया डालकर बिजली चोरी, से बचें। साथ ही यह भी बताया गया कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।














