मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 81 वांछित व वारंटी गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 81 वांछित व वारंटी गिरफ्तार

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपदभर में चलाए गए 12 घंटे के विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मीरजापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 81 वांछित, वारंटी, पुरस्कार घोषित एवं अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

अपराध नियंत्रण तथा फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के उद्देश्य से चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच और दबिश देकर 65 वारंटी, 6 वांछित तथा 10 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी अभियान में कोतवाली कटरा और थाना जिगना से सर्वाधिक 9-9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अहरौरा पुलिस ने 8 तथा जमालपुर पुलिस ने 7 वारंटी गिरफ्तार किए। वहीं चुनार थाना क्षेत्र में 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ सबसे अधिक कार्रवाई दर्ज की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा फरार अपराधियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें