15 जून से शुरू होगी एसआई भर्ती की जांच प्रक्रिया, पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग

15 जून से शुरू होगी एसआई भर्ती की जांच प्रक्रिया, पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग

एसआई भर्ती-2025 के DV एवं PST को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में बैठक आयोजित कर उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) के पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत 15 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित होने वाले अभिलेखों की संवीक्षा (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी गाइडलाइन से ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तार से अवगत कराया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान निर्धारित मानकों एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों के साथ निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवहार किया जाए।

इस दौरान भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं, अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण तथा सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहते हुए भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें