लखनऊ में दिव्या मित्तल की बैठकों से 2027 की सियासी तैयारी के संकेत

लखनऊ में दिव्या मित्तल की बैठकों से 2027 की सियासी तैयारी के संकेत, जन नीति भारत से जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह

**लखनऊ।** पूर्व आईएएस अधिकारी एवं जन नीति भारत की प्रमुख दिव्या मित्तल इन दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन की आगे की रणनीति और कार्ययोजना पर मंथन किया जा रहा है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाना इस रणनीति का प्रमुख हिस्सा हो सकता है।

मिर्जापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय तक जनसंवाद करने के बाद दिव्या मित्तल अब प्रदेश स्तर पर संगठन को विस्तार देने की दिशा में सक्रिय दिखाई दे रही हैं। प्रदेश भर में उनसे मिलने और जुड़ने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग उनसे मुलाकात की इच्छा जता रहे हैं। वहीं, पार्टी की सदस्यता के लिए जारी किए गए मोबाइल नंबर पर भी लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसे जन नीति भारत से जुड़ने के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि के रूप में देखा जा रहा है।

दिव्या मित्तल की लोकप्रियता की चर्चा प्रदेश के उन जिलों में भी विशेष रूप से देखी जा रही है, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। मिर्जापुर में उनके कार्यकाल के दौरान शुरू हुए जनसंवाद और लोगों से सीधे जुड़ने के प्रयासों के बाद अब प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी उनके प्रति लोगों की दिलचस्पी सामने आ रही है।

राजनीतिक जानकारों के बीच यह चर्चा है कि लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ हो रही बैठकों का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर संगठन को मजबूत करना, सदस्यता अभियान को गति देना और प्रदेशव्यापी जनसंपर्क की रूपरेखा तैयार करना हो सकता है। हालांकि, बैठकों के एजेंडे और आगामी रणनीति को लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें