
शास्त्री ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान
मीरजापुर। बीते बुधवार की शाम करीब छह बजे शास्त्री ब्रिज से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी नाविक नेता सप्तमी निषाद ने तत्काल जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
नाविक नेता सप्तमी निषाद ने बताया कि समय पर सूचना मिलने और प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने से युवती की जान बचाई जा सकी। घटना के बाद मौके पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।












