05 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 21 हजार रुपये व पांच मोबाइल बरामद

05 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 21 हजार रुपये व पांच मोबाइल बरामद

चंदईपुर में पुलिस की कार्रवाई, 28.68 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर दबोचे

कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

मीरजापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28.68 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन तथा हेरोइन बिक्री से प्राप्त 21,090 रुपये भी बरामद किए हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चंदईपुर स्थित जोगीवीर बाबा मंदिर के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अजीत विश्वकर्मा (25 वर्ष) निवासी रमईपट्टी तथा संतोषी देवी (45 वर्ष) निवासी पश्चिम महाल, विंध्याचल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली देहात थाने में मुकदमा संख्या 303/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश राय, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, उपनिरीक्षक शिवजी यादव एवं थाना कोतवाली देहात की पुलिस टीम शामिल रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें