09 सितंबर को मंडलायुक्त करेंगे सांसद निधि कार्यों की प्रगति की समीक्षा, तीनों जिलों के सांसद आमंत्रित*

09 सितंबर को मंडलायुक्त करेंगेसांसद निधि कार्यों की प्रगति की समीक्षा, तीनों जिलों के सांसद आमंत्रित*

मीरजापुर 05 सितम्बर 2026- मण्डलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी
विन्ध्याचल मण्डल, राम नरायन यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि
संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) से सम्बन्धित कार्यों जैसे मा० संसद सदस्य के प्रस्तावों की स्वीकृति, निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण होने की स्थिति तथा निर्माण संस्थाओं के बिलों के भुगतान की स्थिति आदि की समीक्षा वर्ष में 01 बार मण्डलायुक्त द्वारा किये जाने की व्यवस्था उ०प्र०शासन द्वारा निर्धारित है।
वर्ष 2026-27 में यह समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त, विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश द्वारा दिनांक 09.09.2026 को मध्यान्ह 12.00 बजे से मण्डलायुक्त सभागार में आहूत की गयी है। इस बैठक में मण्डल के तीनों जनपदों के संसद सदस्य को आमंत्रित किया गया है। बैठक में मण्डल के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए० के साथ-साथ कार्यों से सम्बन्धित सभी निर्माण संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जनपद के सम्बन्धित निर्माण संस्थाओं की इस बैठक में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के लिये समय से संसूचित करने हेतु सम्बन्धित जनपद के परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए० को निर्देश दिये गये हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें